अगर आप ऑटो की सवारी कर रहे हैं तो अपने पास में बैठे लोगों से सावधान जरूर रहिए। एक मामला सारनाथ क्षेत्र में सामने आया है। महिला ऑटो में बैठी। पहले से उसमें बैठी दो लड़कियों ने महिला का मंगलसूत्र काट लिया। शोर मचाने पर भीड़ इकट्ठा हुई और चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने महिला से कहा कि दो घंटे के बाद मंगलसूत्र मिल जाएगा।
पंचकोसी चौराहे से ऑटो में बैठ अपने घुरहूपर आ रही एक महिला के साथ उसी ऑटो में बैठी दो नाबालिक लड़कियां धीरे धीरे महिला की मंगलसुत्र गले से नोच ली। इसकी लिखित शिकायत महिला ने स्थानीय थाने पे दी।
विज्ञापन
घूरहुपुर निवासिनी सीमा पत्नी सूरज अपने रिश्तेदार के घर कोटवा गई हुई थी।
उसके बाद पंचकोसी चौराहे से सारनाथ ऑटो में बैठी वही मेरे साथ दो लड़कियां बैठी एक 12 साल लगभग दूसरी 15 साल की थी वे दोनों आशापुर उतरने की बात बोल के बैठ गई। लेकिन सब वहां नहीं उतरी और सारनाथ म्यूज़ियम पे आई धीरे धीरे मेरे गले में पड़ा मंगलसुत्र नोच ली मुझे एहसास हुआ कि मेरे गले से कुछ निकल गया।
मैं झट से एक लड़की का हाथ पकड़ी तो उसके हाथ में मेरा मंगलसुत्र था। शोर मचाया तब मौके पर भीड़ जमा हो गई और चोरी करने वाली महिलाओं को पकड़ कर वहीं पुलिस बूथ पे ले गए। पुलिस अपने साथ स्थानीय थाने पे ले गई। महिला की शिकायत के बाद कार्रवाई का आश्वासन मिला और मंगलसूत्र लौटाने के लिए दो घंटे का समय मांगा।
बता दें कि काशी में रोजाना हजारों की संख्या में आने वाले पर्यटक ऑटो की यात्रा करते हैं और ऐसी घटना ये संदेश देती है कि यात्रा के दौरान सावधानी जरूर बरतें।