फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: धनबाद के 6.32 करोड़ के मआवजा घोटाले में बनारस से गिरफ्तारी, बीसीसीएल का पूर्व कर्मी दबोचा गया

Thu, 26 Nov 2026 11:48 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

झारखंड भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने धनबाद के भूमि अधिग्रहण 6.32 करोड़ के मुआवजा घोटाले में बीसीसीएल के पूर्व कर्मी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र से की गई। टीम आरोपी को झारखंड ले गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनबाद में हुए बहुचर्चित भूमि अधिग्रहण के 6.32 करोड़ रुपये के मुआवजा घोटाले और भ्रष्टाचार के मामलों में प्रमुख आरोपी जयनिवास पांडेय उर्फ शास्त्री को झारखंड भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को लंका थाना क्षेत्र के पटेल नगर से गिरफ्तार किया। आरोपी जयनिवास पांडेय उर्फ जयनिवास शास्त्री बीसीसीएल का पूर्व कर्मी है। 

विज्ञापन


आरोपी की तलाश में धनबाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) लगातार दबिश दे रही थी। सर्विलांस के जरिए लोकेशन लंका थाना क्षेत्र में मिलने पर एसीबी की टीम लंका थाने पहुंची और आरोपी को उसके एक रिश्तेदार के मकान से गिरफ्तार किया। टीम उसे अपने साथ झारखंड ले गई।

क्या है पूरा मामला
आरोपी मूल रूप से बिहार के अरवल जिले का रहने वाला है। धनबाद एसीबी को आरोपी जयनिवास पांडेय के वाराणसी में होने की भनक लगी। लंका थाना क्षेत्र के पटेल नगर में होने की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार महतो के निर्देशन में एसीबी लंका पहुंची। रिश्तेदार के मकान में शरण लिए जयनिवास पांडेय को पुलिसकर्मियों ने हिरासत में लिया। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आरोपी को लेकर झारखंड रवाना हुई एसीबी की टीम

लंका थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि धनबाद से एसीबी की टीम पहुंची थी और थाने के सहयोग से आरोपी जयनिवास पांडेय को गिरफ्तार किया। पूछताछ और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे झारखंड लेकर रवाना हो गई। लंका में आरोपी के रिश्तेदार मकान बनवाकर रहते हैं।

झारखंड भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की पूछताछ में सामने आया कि जयनिवास पांडेय जमीन की खरीद-बिक्री का काम करता था। उसने सरकारी अधिकारियों के एक सिंडिकेट के साथ मिलकर अधिग्रहित की जाने वाली जमीनों पर पहले ही निवेश किया था। 

ये है आरोप
आरोप है कि धनबाद के धोकरा मौजा में उसने अपनी पत्नी (रत्नाकर), भाइयों (समेश्वर शर्मा, विश्वनाथ शर्मा, सिद्धनाथ शर्मा) और भतीजे (सिद्धार्थ शर्मा) को रैयत (जमीन मालिक) बताकर करोड़ों रुपये का फर्जी सरकारी मुआवजा हासिल करने में भूमिका निभाई। जनवरी 2026 में एसीबी ने इस घोटाले से जुड़े 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें