फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस में उपद्रव : गिरफ्तार पांच आरोपी भेजे गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
--सभी केंद्र--
विज्ञापन

रेस में उपद्रव : गिरफ्तार पांच आरोपी भेजे गए जेल
- एसपी ग्रामीण की जांच में प्रथम दृष्टया दोषी मिले थानाध्यक्ष बड़ागांव और हरहुआ चौकी इंचार्ज
- प्रतिभागियों और पुलिस की तहरीर पर आयोजकों के खिलाफ दर्ज किए गए दो अलग-अलग मुकदमे
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। हरहुआ क्षेत्र में ओपेन हाफ मैराथन और क्रास कंट्री रेस के दौरान उपद्रव, तोड़फोड़ के मामले में आयोजक मंडल के पांच लोगों को गिरफ्तार कर सोमवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने पांचों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। पांचों आरोपियों की शिनाख्त स्वधर्म मानव कल्याण ट्रस्ट के प्रबंधक कपिल देव गिरी, जितेंद्र, दिनेश यादव, श्यामबली और मुकेश यादव के तौर पर हुई है। वहीं, प्रशासनिक अनुमति के बगैर पुलिस कैसे तैनात हुई, इसकी जांच में प्रथम दृष्टया बड़ागांव थानाध्यक्ष और हरहुआ चौकी इंचार्ज दोषी पाए गए हैं। आयोजकों पर प्रतिभागियों और पुलिस की ओर से दो अलग-अलग मुकदमे बड़ागांव थाने में दर्ज किए गए हैं।
बड़ागांव थाना के हरहुआ क्षेत्र में रिंग रोड पर रविवार को स्वधर्म मानव कल्याण ट्रस्ट की ओर से ओपेन हाफ मैराथन और क्रास कंट्री रेस का आयोजन किया गया था। देश, विदेश और प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से आए प्रतिभागियों ने आयोजकों पर धोखाधड़ी और बेईमानी का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया था। इसके बाद तोड़फोड़ करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व सांसद और सपा नेता रमाकांत यादव को दौड़ा कर उनके वाहन पर पथराव किया गया। इस दौरान कई प्रतिभागियों ने मोबाइल, कपड़े और सामान चोरी होने का आरोप लगाया था। बड़ागांव थानाध्यक्ष संजय सिंह के अनुसार, प्रतिभागियों का गायब सामान आयोजकों के घर से बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि एसपी ग्रामीण मार्तंड प्रकाश सिंह द्वारा की गई जांच में प्रथम दृष्टया बड़ागांव थानाध्यक्ष और हरहुआ चौकी प्रभारी दोषी मिले हैं। प्रशासनिक अनुमित के बगैर कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना और चौकी प्रभारी ने कार्यक्रम रोकने की कोशिश न करके उल्टे मौके पर पुलिस तैनात कर दी। दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें