फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: जल विहार हरियाली श्रृंगार से अद्भृत हुआ बटुक भैरव का दरबार, बाबा का बालरूप में दर्शन कर भक्त निहाल

Sun, 27 Aug 2023 04:35 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के कमच्छा स्थित बटुक भैरव मंदिर में रविवार को बाबा का भव्य हरियाली श्रृंगार किया गया। जलविहार की झांकी भी सजाई गई। बाबा के नयनाभिराम दर्शन के लिए भक्तों की कतार लगी है। 
विज्ञापन
जल विहार हरियाली श्रृंगार से अद्भृत हुआ बटुक भैरव का दरबार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के कमच्छा स्थित  प्राचीन श्री बटुक भैरव मंदिर में रविवार को भव्य हरियाली एवं जल विहार श्रृंगार किया गया। दिव्य नयनाभिराम श्रृंगार झांकी का दर्शन कर श्रद्धालु विभोर हुए। बाबा के नयनाभिराम दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ जुटी। अलसुबह से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का दौर अनवरत जारी है। इस वर्ष महादेव ने  रजत सिंहासन पर विराजमान होकर अपने बालस्वरूप दर्शन भक्तों को दिया।

विज्ञापन


सुबह पांच बजे बाबा का पंचामृत स्नान के बाद मंगला आरती हुई। इसी के साथ मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। मंदिर परिसर के बाहर गुफा रूपी मार्ग बनाया गया था। जहां की सज्जा, पक्षी, सांप आदि जीवंतता का अहसास करा रहे थे। तो वहीं गुफा रूपी मुख्यद्वार से ही श्रद्धालुओं को अलौकिक आनंद प्राप्त हो रहा था।

कामिनी की पत्तियों, अशोक की पत्तियों, बेला, गेंदे की माला, फल, गुलाब के फूल की माला द्वारा गर्भगृह, मंदिर परिसर एवं आसपास सुंदर सजावट की गई थी।  बाबा के अलौकिक बालस्वरूप के दर्शन के लिए भक्तों की लंब कतार लगी है। रात नौ बजे बाबा की महाआरती होगी। इस दौरान 1008 बत्ती वाले दीपदान एवं सवा किलो कपूर इस्तेमाल होगा। महाआरती के दौरान 51 भक्त डमरू बजाएंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें