फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में स्नान के दौरान डूबने से तीन की मौत

Mon, 20 Jun 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
ganga
विज्ञापन
गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबने से रविवार को दो छात्रों के अलावा वाराणसी घूमने आए कर्नाटक निवासी एक युवक की मौत हो गई। मल्लाहोें की मदद से तीनों का शव बाहर निकाला गया। दोनों छात्रों का शव पंचनामा के बाद पुलिस ने उनके घरवालों को सौंप दिया जबकि युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।  
विज्ञापन



कुरहना रामनगर वारीगढ़ही निवासी वसीम खां उर्फ बंगड़ के चार बेटों और एक बेटी में दूसरे नंबर के बासित खां ने इसी साल कक्षा 10 में दाखिला लिया था। रविवार दोपहर वह अपने दोस्तों के साथ गंगा नहाने बलुआ घाट पहुंचा। स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। दोस्तों के शोर मचाने पर कुछ मल्लाह मदद के लिए पहुंचे। किसी तरह उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।


दूसरी घटना अहिल्याबाई घाट के सामने की है। गाजीपुर के बहरियाबाद थाना क्षेत्र के वृंदावन का मूल निवासी सौरभ यादव (16) बीते तीन महीने से यहां किराये के मकान में रहकर सिगरा स्थित एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में तैयारी करता था। रविवार को वह अपने दोस्त के साथ गंगा नहाने गया था। गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर आए सौरभ के पिता अमरनाथ यादव और अन्य परिवारीजन बिलख उठे। सौरभ अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। 
विज्ञापन



तीसरी घटना राजेंद्र प्रसाद घाट के सामने की है। कर्नाटक से परिवार के 10 सदस्यों के साथ बनारस घूमने आया निखिल (23) गंगा में नहाने के लिए उतरा और गहराई की तरफ चला गया। गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। सभी का कहना था कि निखिल की जिद पर ही बनारस घूमने आए थे। सपने में भी नहीं सोचा था कि ऐसा हादसा होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें