फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैसासुर त्रिमुहानी पर धमाके से अफरातफरी

Mon, 07 Nov 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
ध्‍ामाका
विज्ञापन
आदमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत    भैसापुर त्रिमुहानी पर रविवार की शाम अचानक तेज धमाका होने से छठ पूजा के लिए गंगा घाट की तरफ जा रहे श्रद्धालुओें में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

   दहशत में लोग इधर-उधर भागने लगे तभी किसी ने देखा कि गैस भरकर बेचने के लिए रखे गए गुब्बारों मेें आग लगने के कारण धमाका हो रहा है तो लोगों ने राहत की सांस ली और पानी डालकर आग बुझाई गई। सूचना पाकर आदमपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।


छठ पूजा के दौरान भैसासुर त्रिमुहानी पर सड़क किनारे कोनिया निवासी पप्पू गैस भरे गुब्बारे बेच रहा था। इसी दौरान कुछ लोग पप्पू के पास ही पटाखे फोड़ रहे थे। अचानक पटाखे की चिंगारी एक गुब्बारे पर आ गिरी जिसके बाद एक-एक कर दर्जनों गैस भरे गुब्बारे तेज धमाके के साथ फटने लगे और आग लग गई। आग बुझाने की कोशिश में पप्पू की पत्नी मालती का हाथ झुलस गया। पप्पू ने बताया कि गैस भरने वाला उसका सिलेंडर खाली था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में गुब्बारोें के साथ ही उसके खिलौने भी जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें