फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विद्यापीठ के इग्नू अध्ययन केंद्र में प्रवेश की अंतिम तिथि 28 फरवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इग्नू अध्ययन केंद्र में प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि 28 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्थापित केंद्र में संचालित विषयों में समाज कार्य, ज्योतिष, हिंदी, दर्शन, संस्कृत, हिंदू स्टडीज और भगवत गीता जैसे कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन की तिथियां बढ़ाई गई हैं। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. वरुण कुमार ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश की जानकारी इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in से ले सकते हैं। पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों को क्षेत्रीय केंद्र कोड 48 (वाराणसी) और इग्नू अध्ययन केंद्र 48046 (महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी) का चुनाव करना होगा। अधिक जानकारी के लिए छात्र-छात्राएं ईमेल 48046lscrc48ignou.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें