फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: चिलचिलाती धूप में बरेका गुमटी मार्केट के व्यापारियों ने दिया धरना, 700 दुकानों को रखा बंद; जानें वजह

Mon, 29 Apr 2024 01:15 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले के बरेका के गुमटी मार्केट की दुकानों को बंद कर व्यापारियों ने सोमवार को धरना दिया। दुकानों के किराये में हुई 400 गुना वृद्धि को वापस लेने की मांग को लेकर व्यापारी अड़े रहे। धरना देने वालों में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल रहीं। 
विज्ञापन
व्यापारियों ने दिया धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेका के गुमटी मार्केट की लगभग 700 दुकानों के किराये में हुई 400 गुना वृद्धि को वापस लेने की मांग को लेकर सोमवार को व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रख कर धरना दिया। व्यापारियों ने बरेका के प्रशासनिक भवन के सामने वाराणासी व्यापार मंडल अध्यक्ष बग्गा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


इन लोगों ने दिया धरना
बरेका संरक्षिका योगिता तिवारी, संरक्षक सदस्य अखिलेश पाठक, बरेका अध्यक्ष रमेश सिंह, राजेश सिंह महिला मंडल प्रिया अग्रवाल, मनीष गुप्ता महामंत्री संजय निरंकारी युवा अध्यक्ष सत्यप्रकाश, राजीव वर्मा, साहेल कुरैशी, चांदनी पूर्वाचल अध्यक्ष सोनी खान, विश्वनाथ दूबे, रमेश भारद्वाज, रवींद्र जायसवाल, ओम प्रकाश राजभर, महामंत्री बरेका राजनारायण सिंह, समाजसेवी प्रतिभा सिंह एवं हिमाशु गुप्ता, आदि के साथ भारी संख्या में महिला एवं पुरुष दुकानदार धरने पर बैठे रहे। 

बग्गा ने कहा कि देश की अच्छी चल रही मोदी योगी की सरकार को बदनाम करने का कार्य बरेका के अधिकारी कर रहे हैं। जबकि सरकार गरीबों को रोजगार देने का कार्य कर रही है। योगिता तिवारी ने आरोप लगाया कि रेलवे बोर्ड की गाइडलाइन में ऐसा कोई आदेश नहीं है जिसका हवाला देकर ये एक साथ किराये में 400 गुना वृद्धि कर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। इसके चलते भारी संख्या में महिलाएं आज कामकाज छोड़कर धरने पर बैठने को मजबूर हैं।  
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे व्यापारी नेता अजित सिंह बग्गा व 5 लोगों की टीम प्रशासनिक भवन में बात करने के लिए अंदर गई। बातचीत के बाद बाहर निकलकर अजित सिंह बग्गा व योगिता तिवारी ने बताया कि महाप्रबंधक ने प्रतिनिधिमंडल से मिलने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें