फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dussehra 2025: रावण दहन पर खुले रहेंगे बरेका के सभी प्रवेश द्वार, वापस लिया गया आदेश; डीएम ने की ये अपील

Wed, 01 Oct 2025 08:06 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: जिलाधिकारी के मुताबिक बरेका प्रशासन एवं जिला प्रशासन समन्वय समिति के निर्णय के अनुसार बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) परिसर में दो अक्तूबर 2025 को विजयादशमी पर्व के अवसर पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
बरेका प्रवेश द्वार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजयादशमी पर बृहस्पतिवार को बरेका के सभी प्रवेश द्वार खुले रहेंगे। जिला और बरेका प्रशासन के बीच बुधवार को बैठक में यह निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने आदेश दिया कि सभी प्रवेश द्वार पूर्व की तरह खोले जाएं। सुरक्षा और कानून व्यवस्था की दृष्टि से अतिरिक्त फोर्स तैनात की जाए। एक दिन पूर्व बरेका ने विजयादशमी पर सुबह 10 बजे से सभी प्रवेश द्वार बंद करने का फरमान जारी किया था, जिसके विरोध में भाजपा समेत अन्य सामाजिक संगठन उतर गए थे। आनन-फानन में बरेका को अपना आदेश वापस लेना पड़ा।

विज्ञापन


जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि बरेका और जिला प्रशासन समन्वय समिति के निर्णय के अनुसार बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) परिसर में 2 अक्तूबर को विजयादशमी पर्व के अवसर पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। इस दौरान बरेका के सभी प्रवेश द्वार पूर्ववत व्यवस्था के अनुसार पूर्णतः खुले रहेंगे।

आम नागरिकों और कर्मचारियों से अपील है कि वह विजयादशमी पर्व पर भारी भीड़ के दृष्टिगत जिला व पुलिस प्रशासन के निर्देशों का पूर्णतः पालन करें और इस पर्व को सुरक्षित, आनंदमय एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाने में अपना सहयोग दें।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: यूपी के इस जिले में बिजलीघरों की राख के दुष्प्रभावों का होगा अध्ययन, एम्स भोपाल की टीम को मिली जिम्मेदारी

विज्ञापन

भाजपा की समन्वय समिति की बैठक में गरमाया बरेका का मामला, सुरेश खन्ना ने पूछा किसका था आदेश

भाजपा की समन्वय समिति की बैठक में बरेका गेट बंद करने के मुद्दे को संज्ञान में लेते हुए प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को सर्किट हाउस में ऑनलाइन बैठक के तहत जिलाधिकारी व कमिश्नर से अपडेट मांगा। पूछा कि बरेका प्रशासन ने आमलोगों के दशहरा देखने के लिए गेट बंद करने का आदेश, किससे पूछकर दिया है। कमिश्नर और जिलाधिकारी ने जवाब दिया कि मामले को सुलझा लिया गया है और पूर्व की तरह ही सभी गेट खुलेंगे। समन्वय समिति की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, जिलाध्यक्ष, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, प्रदीप अग्रहरि, नवीन कपूर आदि रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें