फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solar Panel: ट्रैक के बीच में 70 मीटर का और सोलर पैनल लगाएगा बरेका, जरूरत पड़ी तो 90 मिनट में हटा सकेंगे

Wed, 20 Aug 2025 12:40 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Solar Panel On Track: भारतीय रेलवे में पहली बार बरेका ने रेलवे ट्रैक के बीच में सोलर पैनल लगाया है। अब बरेका ट्रैक के बीच में 70 मीटर का और सोलर पैनल लगाने की तैयारी में है। 
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर लगा सोलर पैनल - फोटो : बरेका
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) एक बार फिर रेलवे ट्रैक के बीच में 70 मीटर लंबा सोलर पैनल सिस्टम लगाएगा। यह काम दो महीने के अंदर पूरा होगा। इससे पहले भी 70 मीटर सोलर पैनल लगाया गया था।

विज्ञापन


बनारस लोकोमोटिव वर्क्स ने रेलवे ट्रैक के बीच में भारत का पहला रिमूवेबल सोलर पैनल सिस्टम स्थापित किया है जो ग्रीन और टिकाऊ रेल परिवहन की दिशा में एक बड़ा कदम है। बरेका के जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि ट्रैक के बीच में लगे सोलर पैनल से बिजली बनने लगेगी तो, बाहर से बिजली की आपूर्ति कम हो जाएगी। इससे बचत होगी। रेलवे आत्मनिर्भर बनेगा। 

विज्ञापन

खास तरीके से बनाए गए हैं सोलर पैनल

रेलवे ट्रैक के बीच में लगाए गए सोलर पैनल - फोटो : बरेका
70 मीटर नए रेलवे ट्रैक पर सोलर पैनल लगाने की योजना पर काम चल रहा है। सोलर पैनल खास तरीके से बनाए गए हैं। रबर पैड और एपॉक्सी एडहेसिव की मदद से इन्हें ट्रैक के बीच में फिट किया गया है। जरूरत पड़ी तो इसे 90 मिनट में हटाया जा सकेगा। 90 मिनट में ही लगाया जा सकता है। रेलवे ट्रैक का मेंटनेंस भी होता है इसलिए पैनल को रिमूवेबल बनाया गया है। हर पैनल का साइज लगभग 2.2 मीटर गुणा 1.1 मीटर है। वजन करीब 32 किलोग्राम है।

इसे भी पढ़ें; हाईवे पर दबंगई: कार सवार युवकों ने जबरन रोकी बस, चालक को खींचकर लात- घूसों से पीटा; तमंचे की बट से फोड़ा सिर

कार्बन उत्सर्जन को कम करेगा यह प्रयोग
जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि बरेका का यह प्रयोग न केवल पैसे की बचत करेगा, बल्कि पर्यावरण को भी देखते हुए काफी फायदेमंद साबित होगा। इसके साथ ही सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन कार्बन उत्सर्जन को कम करेगा और रेलवे को और अधिक ग्रीन बनाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें