वाराणसी स्थित बीएचयू में मंडलीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबाल प्रतियोगिता हुई। जिसमें बनारस मंडल टीम में बारा इंटर कॉलेज के चार खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। हालांकि फाइनल में बनारस मंडल टीम को लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज से पेनाल्टी शूटआउट में 4-3 से हार का सामना करना पड़ा।
प्रतियोगिता समाप्ति पर कॉलेज की ओर से खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया। कोच हिमांशु सिंह ने बताया कि बीएचयू में 17 से 21 अक्तूबर तक मंडलीय फुटबाल प्रतियोगिता हुई थी। इसमें बारा इंटर कॉलेज के सब जूनियर वर्ग में फरहान, साहिल कुरैशी, फैजान खान और सरफराज खान का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ था। इस मौके पर प्रबंधक अलीशेर खान, प्रधानाचार्य दीनानाथ सिंह, नजीर खान, फैयाज खान मौजूद रहे। संवाद