जेई ने बिल पास कराने के नाम पर एक लाख रुपये की रिश्वत मांगा। दीपक का आरोप है कि बिना पैसा के बिल पास नहीं किया जा रहा था। जिसके बाद दीपक ने एंटी करप्शन शाखा मिर्जापुर में इसकी शिकायत की। एंटी करप्शन की टीम ने मामले की जांच-पड़ताल की। इसके बाद रंगेहाथ पकड़ने की योजना बनाई।
शुक्रवार को दीपक केमिकल लगा एक लाख रुपये की गड्डी लेकर जेई मुसाफिर सिंह यादव के बाण सागर स्थित आवास पर पहुंचा। वहां पर उसने एक लाख रुपये की गड्डी जेई को दी। जेई द्वारा रिश्वत का एक लाख रुपये लेने एंटी करप्शन की टीम निरीक्षक अनिल कुमार चौरसिया, अशोक कुमार सिंह, पतिराम यादव, आरक्षी पुनीत सिंह, अमितेज कुमार सिंह, सुधीर कुशवाहा, ओमकार यादव, गिरिजेश यादव, सूरज गुप्ता, प्रशांत सिंह, सर्वेश तिवारी, आलोक मिश्रा के साथ दबिश दिया।
वीडियोग्राफी की निगरानी में जेई को रंगेहाथ रिश्वत लेते पकड़ा। गाड़ी में बैठाकर जेई को देहात कोतवाली लाया गया। जहां जेई के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। एंटी करप्शन प्रभारी अनिल कुमार चौरसिया ने बताया कि एक लाख रिश्वत लेते जेई मुसाफिर सिंह यादव को पकड़ा गया है।