फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थल के पास मिला प्रतिबंधित पशु की हड्डियां, क्षेत्र में तनाव फोर्स तैनात

Mon, 18 Feb 2019 10:22 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
Varanasi
विज्ञापन

कज्जाकपुरा स्थित अतिसंवेदनशील क्षेत्र लाटभैरव मन्दिर के पास रविवार की सुबह उस समय हड़कम्प मच गया, जब सुबह मन्दिर के पीछे जानवरों की भारी तादाद में हड्डियां व खोपड़ी मिलने से एक वर्ग के लोगों में तनाव व्याप्त हो गया। 

विज्ञापन


सूचना पर तत्काल पहुंची आदमपुर थाने की पुलिस द्वारा धार्मिक स्थल से हड्डियां व खोपड़ी हटवाया गया। धार्मिक स्थल पर भारी संख्या जुटे लोग अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध पुलिस से कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। 

आदमपुर एसओ राजीव सिंह व लाटभैरव चौकी इंचार्ज देवी शरण यादव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही हैं, अराजकता फैलाने वालों को कतई बख्सा नहीं जाएगा। रविवार की सुबह बजरंग दल के महानगर संयोजक निखिल त्रिपाठी लाटभैरव मंदिर पर दर्शन पूजन करने पहुंचे थे।
विज्ञापन


उसी समय सूचना मिलने पर मन्दिर के पीछे जाकर देखा तो अवैध रूप से बसे बस्ती में एक झोपड़ी में जानवरों की भारी तादाद में खोपड़ी व हड्डियां पड़ी हुई थी। बजरंग दल वालों का आरोप था ये हड्डियां व खोपड़ी गाय की है। 

पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने कहा जांच की जा रही हैं। इलाकों में दो समुदायों के बीच तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। बता दें लाटभैरव क्षेत्र इससे पहले भी कई बार दंगो की चपेट में आ चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें