फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ दिन में चार दिन बंद रहेंगे बैंक, जरुरी काम निपटा लें

Sat, 18 Feb 2017 08:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बैंक
विज्ञापन
अगर बैंक से जुड़े जरूरी कार्य रह गए हैं तो अगले पांच दिनों में करा लें। आज को लेकर आठ दिन में कुल चार दिनों तक बैंक बंद रहेगा। आज और 26 फरवरी को रविवार है। शुक्रवार यानी 24 को शिवरात्रि का अवकाश है।
विज्ञापन


चौथे शनिवार यानी 25 को भी बैंक बंद रहेेगा। हालांकि बैंक बंद रहने के दौरान एटीएम से कैश मिलता रहे, इसे लेकर अधिकारियों ने पर्याप्त कैश की व्यवस्था शुरू कर दी है। बैंक बंद रहने के दौरान खाता खुलवाने, बैंक से लेनदेन, लोन व अन्य कागजी कार्य के लिए परेशानी हो सकती है। इसलिए अगले पांच दिन इन कार्यों के लिए अहम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बैंकों में भीड़ भी रह सकती है। बंदी के दौरान एटीएम पर दबाव बढ़ने और 27 को बैंक खुलने पर वहां दबाव बढ़ने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें