वाराणसी। वीडीए में बैंकरों के साथ बुधवार को बैठक हुई। अपर सचिव गुड़ाकेश शर्मा की अध्यक्षता में मानचित्र स्वीकृति की प्रक्रिया, बैंक ऋण स्वीकृति में पारदर्शिता पर चर्चा की गई। बैठक में राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। अपर सचिव ने कहा कि बैंक ऋण केवल उन्हीं भवनों/भू–खंडों पर स्वीकृत किया जाए, जिनका मानचित्र वीडीए स्वीकृत करे। बिना मानचित्र स्वीकृति, अवैध निर्माण पर किसी भी प्रकार का ऋण न दिया जाए। अपर सचिव ने यह भी कहा कि मानचित्र स्वीकृति से संबंधित बैंकों को किसी प्रकार की तकनीकी, प्रक्रियात्मक समस्या आती है तो सीधे नगर नियोजक प्रभात कुमार से संपर्क कर समाधान ले सकते हैं। चर्चा की गई कि बैंक और विकास प्राधिकरण के बीच बेहतर समन्वय से अवैध निर्माण पर प्रभावी रोक लगेगी, नियोजित विकास को बढ़ावा मिलेगा। ब्यूरो