आजमगढ़ में बैंक ऑफ बड़ौदा में लगी आग
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की एक शाखा में रविवार भोर में भीषण आग लग गई। जिसमें लाखों का नुकसान हो गया। जिसमें बैंक का कम्प्यूटर कैबिन जल गया है।
जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के नन्दाव बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में रविवार की भोर में शॉर्ट सर्किट होने से लगी आग। इस दौरान आग काफी बढ़ गई और लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। जिसमें बैंक का कंप्यूटर, सीसीटीवी कैमरे के तार सहित सारे सामान जल गए।
सूचना मिलने के बाद ग्रामीण और बैंक कर्मी आग बुझाने का प्रयास करने लगे। साथ ही फायर बिग्रेड को भी सूचना दी गई। सूचना के बाद भी दमकल की गाड़ी मौके पर नही पहुंच सकी। लोगों ने ही आग पर काबू पाया। हालांकि अभिलेखों और धनराशि को कोई नुकसान नहीं हुआ है।