नोटबंदी के बाद उपजे हालात अब वाराणसी में जल्द ही सामान्य होंगे।
बैंकों और एटीएम पर वैसे तो अब लाइनें छोटी जरूर हो गईं है मगर कैश को लेकर अभी भी दिक्कतें आ रही हैं।
एटीएम 2000 के अलावा कोई और नोट नहीं निकल रहे। एक जनवरी से एटीएम से निकासी सीमा भी 2000 से 4500 रुपए कर दिए गए।
नोटबंदी के बाद आरबीआई ने एक बार फिर 300 करोड़ की करेंसी भेजी है। 30 दिसंबर को पंद्रह दिन में यह तीसरी बार बनारस को करेंसी मिल चुकी है।
बैंकों की ओर से शनिवार को 3000 करोड़ की डिमांड आरबीआई को भेजी गई थी। अग्रणी बैंक यूबीआई के प्रबंधक रंजीत सिंह ने बताया कि 30 दिसंबर को मिले 300 करोड़ में 500 के नए नोट भी हैं। बताया कि अब लोग नियमानुसार एटीएम से 4500 रुपये निकाल सकते हैं।