फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वाराणसी से गोमती नगर के बीच निरस्त रहेगी बंगलूरू स्पेशल

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगलूरू से लखनऊ के गोमती नगर जाने वाली स्पेशल ट्रेन 30 जून को आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। इस ट्रेन का संचालन बंगलूरू से वाराणसी के बीच ही होगा। बंगलूरू से 30 जून को चलने वाली यह ट्रेन बनारस से गोमती नगर तक निरस्त रहेगी। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया, गोंडा-बाराबंकी सेक्शन में तीसरी लाइन के नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से ही 06529 बंगलूरू-गोमती नगर का वाराणसी से गोमती नगर के बीच निरस्तीकरण किया गया है। इसी तरह वापसी में चार जुलाई को 06530 गोमती नगर से वाराणसी के बीच निरस्त रहेगी। ट्रेन के आगमन-प्रस्थान के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें