पांच साल में दुकानों की संख्या दो से तीन गुना हो गई
देश की जानी मानी हस्तियों के आयोजनों में बनारसी साड़ी की चमक बिखर रही है। साल भर में की अपेक्षा ऑर्डर दोगुना हुए हैं। वैवाहिक सीजन में ऑर्डर थमने का नाम नहीं लिया। देश के उद्योगपति मुकेश ने अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी में दुल्हन समेत अतिथियों के तन पर बनारसी साड़ी ही दिखी। बनारसी साड़ी वस्त्र उद्योग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजन बहल ने बताया कि बुनकरी और रंगाई-कढ़ाई से जुड़े कारीगरों को लगातार ऑर्डर मिल रहा है। बनारसी साड़ी कारोबार पिछले साल के मुकाबले तेजी से बढ़ा है।
पेरिस ओलंपिक में बनारसी साड़ी का लगा था स्टाल
नीता अंबानी और उनकी बहू राधिका के लिए बनारसी साड़ी बना चुके रामनगर के मच्छरहट्टा निवासी निलेश मौर्य ने पेरिस ओलंपिक में बनारसी साड़ी की प्रदर्शनी लगाई थी। रिलायंस समूह की ओर से लगाए गए फेयर में बनारसी साड़ी को खूब पसंद किया गया था।
यूरोपीय देशों में भी बढ़ा बनारस साड़ी का क्रेज
युवाओं में बनारसी साड़ी का क्रेज बढ़ा है। शादियों के अलावा नवयुवतियां ऑफिस में भी बनारसी साड़ियां पहनकर जा रही हैं। कारोबारी शैलेष सिंह ने बताया कि बनारसी साड़ी की मांग युवाओं में ज्यादा है। भारत के पड़ोसी के अलावा अब यूरोपीय देशों में मांग बढ़ी है। वहां जो भारतीय रहते हैंं, वे पसंद कर रहे हैं।
फिल्मों में भी बनारसी साड़ी की मांग है। जलालीपुरा के नसीम अहमद व वसीम अहमद ने बताया कि बनारसी साड़ी की मांग आज भी देश-विदेश में हैं। देश में सबसे ज्यादा दक्षिण भारत में करीब 40 फीसदी है। इसके बाद महाराष्ट्र, गुजरात में हैं। हालांकि सूरत की साड़ी की मंडी सबसे बड़ी है। क्योंकि वहां के कारोबारी तकनीक रूप से आगे है।