फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस बनेगा जाम मुक्त: PMO की टीम के निर्देश के बाद पुलिस के साथ नगर निगम और कई विभाग बनाएंगे संयुक्त प्लान

Mon, 14 Nov 2022 10:24 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पीएम गति शक्ति योजना के तहत जल परिवहन के दो दिवसीय समिट के बाद पीएमओ की टीम ने वाहनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया है। इसमें वाराणसी  शहर को जाम मुक्त करने के लिए होने वाले उपायों पर एक रिपोर्ट मांगी गई है। 
विज्ञापन
चौकाघाट फ्लाईओवर के पास रोजाना लगता है जाम - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी भारत के गेटवे के रूप में विकसित हो रहे बनारस को जाम मुक्त करने के लिए अब व्यापक योजना बनाई जाएगी। कमिश्नरेट पुलिस 15 दिन में जाम से निजात के लिए अपनी कार्ययोजना बनाकर प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजेगी और वहां से संस्तुति होने के बाद इस पर काम शुरू करेगी। इसमें सेतु निगम, लोक निर्माण, नगर निगम, विकास प्राधिकरण सहित अन्य विभाग भी अपने सुझावों को शामिल कराएंगे। इसके अलावा शहर में चौड़ी होने वाली सड़कों में एलिवेटेड रोड की संभावना भी तलाशी जाएगी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के तहत जल परिवहन के दो दिवसीय समिट के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की टीम ने सड़क पर वाहनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए व्यापक कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया है। इसमें शहर को जाम मुक्त करने के लिए होने वाले उपायों पर एक रिपोर्ट मांगी गई है।

कमिश्नरेट पुलिस तैयार करेगी रिपोर्ट

इसमें भविष्य में नई सड़कों का निर्माण, सड़कों के चौड़ीकरण की संभावना, वन वे किए जाने वाले रास्तों पर अध्ययन के साथ अमल का प्लान, विभिन्न सड़कों के लिए यातायात के लिए समयसारिणी, फ्लाईओवर का निर्माण और वैकल्पिक मार्गों आदि पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। यह रिपोर्ट कमिश्नरेट पुलिस तैयार कर 15 दिन में पीएमओ को देगी और इसके बाद उसी अनुरूप शहर के भविष्य की परियोजनाओं को तैयार किया जाएगा।

मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा। - फोटो : amar ujala
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने कहा कि  जाम मुक्त शहर के लिए एक समग्र प्लान तैयार कर रहे हैं। 15 दिन में रिपोर्ट तैयार करने के साथ ही उस पर अमल भी शुरू करेंगे। इसमें अन्य विभागों की भी मदद की जाएगी।  मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने कहा कि शहर को जाम मुक्त करने के लिए सभी विभागों से सुझाव मांगे गए हैं और पुलिस के साथ समन्वय कर व्यापक कार्ययोजना बनाई जाएगी। इसमें शहर में भविष्य की परियोजनाओं की भी रूपरेखा बनाई जाएगी।
 

पांचों नई सड़क में होगा एलिवेटेड रोड का नया प्रयोग

वाराणसी शहर में चौड़ीकरण के लिए तैयार पांचों पर सड़क पर एलिवेटेड रोड का नया प्रयोग होगा। इसमें मोहन सराय से बौलिया, लहरतारा से रविंद्रपुरी, चांदपुर से अकेलवा, संदहा से कचहरी, पांडेयपुर से रिंग रोड तक बनने वाली सड़कों पर जाम वाली जगहों पर छोटे फ्लाईओवर आदि के लिए सर्वे कराया जाएगा। इन सड़कों को इस तरह तैयार किया जाएगा, जहां बिना ब्रेक यात्री अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।
विज्ञापन

आईआईटी जैसे एक्सपर्ट संस्थानों की भी ली जाएगी मदद

दरअसल, शहर को जाम मुक्त करने के लिए मोबिलिटी प्लान बनाया गया था, इसमें अहमदाबाद के एक संस्थान के साथ शहर की सड़कों को जाम मुक्त करने के लिए रिपोर्ट बनाई गई थी। इस रिपोर्ट के आधार पर नए सिरे से बनने वाली कार्ययोजना में आईआईटी जैसे एक्सपर्ट संस्थान की भी मदद ली जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें