ऐसे मिली प्रेरणा
जयप्रकाश बताते हैं कि बाबा काशी विश्वनाथ और धूपचंडी के अशोक अग्रवाल मेरे प्रेरणास्रोत हैं। तीन बजे भोर में काशी विश्वनाथ का दर्शन कर मैं घर आता हूं, उसके बाद चिड़ियों के लिए दाना-पानी के इंतजाम में लग जाता हूं। दो पाली में यह काम चलता है। पहला सात बजे, दूसरा आठ बजे।
छत पर चावल और अन्य अनाज रखने के बाद जयप्रकाश तालियां बजाते हैं। यह आवाज चुनकर पहले एक तोता आता है, उसके बाद अन्य। धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़ जाती है। आवास के पहले माले पर तोते और दूसरे पर कबूतर, बुलबुल और गिलहरियां आती हैं।
जयप्रकाश का पशु प्रेम कुछ ऐसा है कि उनके दरवाजे पर हर समय कोई न कोई जानवर माैजूद रहता है। गायों का इलाज करना, बाहरी कुत्तों को पनाह देना उनका रोज का काम है।
जयप्रकाश की छत पर प्रतिदिन इंतजार करते हैं सैकड़ों तोते।
- फोटो : अमर उजाला
सुनें वरिष्ठ जीवविज्ञानी की...
बीएचयू की वरिष्ठ जीवविज्ञानी प्रो. चंदना हलधर ने कहा कि ऐसे मामले अधिकतर राजस्थान में देखने को मिलते हैं। बनारस में पक्षियों को चारा देने वाले जयप्रकाश संभवत: पहले शख्स हैं, जिनके यहां इतनी अधिक संख्या में तोते इकट्ठा हो रहे हैं। एक सवाल के जवाब में वह बताती हैं कि तोते उस स्थान के आसपास ज्यादा इकट्ठा होते हैं जहां उनका ब्रीडिंग ग्राउंड होता है।
बताया कि उस स्थान पर अगर समय-समय पर पक्षियों को खाने-पीने की चीजें मिलती हैं तो उनकी संख्या में इजाफा भी होने लगता है। पशु-पक्षी अपने तरीके से सतर्क भी रहते हैं। जरा भी आहट हुई तो एक आवाज पर सभी भाग जाते हैं।
प्रो. चंदना हलधर ने बताती हैं कि बेजुमान हमारे इशारो को भी समझते हैं। सीटी बजाना, हाथ से इशारा करना, तालियां बजाना वगैरह तरीकों को वह बखूबी पहचानते हैं। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश जैसे शख्स अगर इसी तरीके से काम करें तो खासताैर से पक्षियों की संख्या में इजाफा किया जा सकता है।