फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया कीर्तिमान: 12 महीने में बरेका ने बनाए रिकॉर्ड 572 रेल इंजन, सबसे ज्यादा मालगाड़ी के 401 इंजन तैयार

Wed, 01 Apr 2026 02:25 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बनारस रेल इंजन कारखाना ने 12 महीने में 572 रेल इंजन बनाए। पिछले साल 477 इंजन तैयार हुए। इसके अलावा मोजांबिक को 10 डीजल रेल इंजन भेजे गए जबकि 4 डीजल रेल इंजन भी इसी वित्तीय वर्ष में बने हैं। 
विज्ञापन
बनारस रेल इंजन कारखाना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 572 रेल इंजन बनाकर नया कीर्तिमान बनाया है। इसमें सबसे अधिक मालगाड़ी के 401 इलेक्ट्रिक इंजन, 143 यात्री इलेक्टि्रक इंजन और अमृत भारत ट्रेन के लिए 14 इंजन तैयार किए गए। इसके अलावा मोजांबिक को 10 डीजल रेल इंजन भेजे गए जबकि 4 डीजल रेल इंजन भी इसी वित्तीय वर्ष में बने हैं। रेल मंत्रालय ने बरेका को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 642 विद्युत रेल इंजनों के निर्माण का लक्ष्य सौंपा है।

विज्ञापन


बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने बताया कि भारतीय रेल के औद्योगिक इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में 572 रेल इंजनों का निर्माण कर अब तक का सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन बरेका ने दर्ज किया है। यह उपलब्धि बरेका की उत्कृष्ट तकनीकी क्षमता, कुशल प्रबंधन और अधिकारियों, कर्मचारियों की अथक मेहनत का सशक्त प्रमाण है। बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित 553 इलेक्ट्रिक इंजन के लक्ष्य के मुकाबले 558 बनाया गया। 

इसे भी पढ़ें; UP News: पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर हमले के मामले में बचाव पक्ष की बहस जारी, दो अप्रैल को अगली सुनवाई
विज्ञापन


यह लक्ष्य से लगभग एक प्रतिशत ज्यादा और पिछले वर्ष की तुलना में 18 प्रतिशत ज्यादा है। स्थापना से लेकर अब तक बरेका ने 11259 रेल इंजन का निर्माण किया है। इनमें 2925 इलेक्ट्रिक इंजन शामिल हैं। बताया कि अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने पर यूरोपियन स्टैंडर्ड की प्रतिष्ठित संस्था यूएनआईएफई की ओर से बरेका को इंटरनेशनल रेलवे इंडस्ट्री स्टैंडर्ड (आईआरआईएस) के तहत आईएसओ 22163 का सिल्वर ग्रेड प्रमाण-पत्र लगातार दूसरी बार प्रदान किया गया है।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2025-26 में बरेका में ग्रिड कनेक्टेड सोलर पावर प्लांट की स्थापित क्षमता 3874 किलोवाट पीक है। इससे 41.76 लाख यूनिट सौर ऊर्जा का उत्पादन हुआ जो बरेका की कुल वार्षिक ऊर्जा खपत का लगभग 19.87 प्रतिशत है। इस सौर ऊर्जा से लगभग 1.58 करोड़ रुपये की बचत हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें