फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों–बंदरों से परेशान बनारस: हर महीने 20 हजार को लग रही एआरवी, इनमें 50% बच्चे; अस्पताल भी सुरक्षित नहीं

Tue, 25 Nov 2025 10:57 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बनारस में कुत्तों और बंदरों को लेकर दहशत बढ़ती ही जा रही है। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर आदेश भी दिया था, बावजूद इसके लोग लापरवाही बरत रहे हैं। इन जानवरों को पकड़ने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मंडलीय अस्पताल के बाहर सीढ़ी पर तीमारदारों के बीच कुत्ता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में प्रतिमाह 20 हजार से अधिक लोगों को एआरवी (एंटी रेबीज वैक्सीन) लगाई जा रही है। इनमें कुत्ते, बंदर और बिल्ली के काटने से घायल लोग शामिल हैं। जिले के अस्पतालों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, प्रतिदिन करीब 700 लोगों को एआरवी की डोज दी जा रही है। इनमें बच्चों की संख्या करीब 50 प्रतिशत है। 

विज्ञापन


शहर से लेकर गांव तक कुत्ते और बंदर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। अनुमान के अनुसार शहर में 15 हजार से अधिक कुत्ते हैं। रास्ते पर चलते हुए लोग इनके कारण हादसों का शिकार हो रहे हैं। सड़कों के अलावा रिहायशी कॉलोनियों और ग्रामीण क्षेत्रों में बंदर छोटे बच्चों को निशाना बना रहे हैं। 

चिरईगांव ब्लॉक के कई गांवों में बंदरों ने एक महीने में 90 लोगों को काटकर घायल कर दिया। सभी ने अस्पतालों में एआरवी की डोज लगवाई है, जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं।  अस्पताल परिसरों में भी कुत्ते टहलते हुए नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अस्पताल में टहलता कुत्ता। - फोटो : संवाद
मात्र 253 कुत्तों का पंजीकरण
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बावजूद प्रशासन की ओर से कुत्तों और बंदरों को पकड़ने के लिए कोई ठोस अभियान नहीं चलाया गया है। सदन का निर्णय अब तक सिर्फ कागज़ों पर ही नजर आ रहा है। अनुमान के अनुसार शहर में 15 हजार से ज्यादा कुत्ते हैं, जबकि निगम में मात्र 253 कुत्तों का पंजीकरण है।
जिले के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में एआरवी उपलब्ध है। मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मेडिकल स्टाफ को निर्देशित किया गया है। जानवरों के काटने से घायल लोगों को वैक्सीन दी जा रही है। - डॉ. संदीप चौधरी, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें