फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रेशम रत्न में बनारस का दबदबा, 10 शिल्पियों को मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
पं. दीनदयाल उपाध्याय रेशम रत्न सम्मान में वाराणसी के 10 शिल्पियों को सम्मानित किया गया है। यह पहला अवसर है जब उत्तर प्रदेश में किसी एक परिक्षेत्र से सर्वाधिक रेशम रत्न सम्मान बुनकरों को प्राप्त हुए हैं। तीन फरवरी को लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदेश के रेशम मंत्री राकेश सचान ने चयनित शिल्पियों को सम्मानित किया। प्रथम पुरस्कार विजेताओं को 50 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार विजेताओं को 25 हजार के साथ स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। खास बात यह है कि रेशम रत्न सम्मान पाने वालों में नौ शिल्पकार बनारस के और एक भदोही के हैं।
विज्ञापन


प्रथम पुरस्कार पाने वालों में जयंती हस्तकला, कृषक विकास ग्रामोद्योग संस्थान, सद्भावना इंटरप्राइजेज, कोनिया अहमदपुरा के नफीस अहमद और अरविंद नगर कॉलोनी की लक्ष्मी विश्वकर्मा शामिल हैं। वहीं, द्वितीय पुरस्कार के लिए जैतपुरा के मो. सिफ्तेन अंसारी, लल्लापुरा के हैदर अली हुमायूं, दुर्गाकुंड के सौरभ जैन, भदोही के अमित कुमार और रामपुर रामनगर के कमालुद्दीन अंसारी का चयन हुआ। वाराणसी के सहायक निदेशक (रेशम) अनिल कुमार राव ने बताया कि बनारस के शिल्पियों ने गुणवत्ता और नवाचार के साथ पारंपरिक रेशम कला को जीवंत रखा है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव बीएल मीना, निदेशक रेशम देवेंद्र प्रताप कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें