फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीता वनवास से शुरू होगा बनारस रंग महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना संक्रमण काल के बाद रंगमंच बनारस रंग महोत्सव से गुलजार होगा। 27 से 31 जनवरी तक होने वाले पांच दिवसीय आयोजन में चार प्रदेशों के नाट्यदल एक से बढ़कर प्रस्तुतियां देंगे। यह जानकारी रामजी बाली, नीरज अग्रवाल, वीणा सहाय और सुमित श्रीवास्तव ने रविवार को नागरी नाटकी मंडली के शाकुंतल स्टूडिया में प्रेसवार्ता में दी।
विज्ञापन

काशी महानगर अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने बताया कि रंग महोत्सव का आयोजन राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय एवं संस्कार भारती के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। रंग महोत्सव में प्रवेश पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। 125 की क्षमता वाले शाकुंतल स्टूडियों में 70 दर्शकों को प्रवेश दिया जाएगा। संयोजिका वीणा सहाय ने बताया कि रंग महोत्सव की शुरुआत रामजी बाली के निर्देशन में हरियाणा की नाट्य संस्था थिएटर वाला की प्रस्तुति आगा हश्र कश्मीरी द्वारा लिखित नाटक सीता वनवास से होगी।
दूसरे दिन मध्य प्रदेश के लोक रंग समिति की प्रस्तुति भगवदज्जुकम, तीसरे दिन दिल्ली की संस्था द रिवराइन का नाटक अंगिरा, चौथे दिन बनारस थिएटर क्लब का नाट दुखवा में बीतल रतिया और समापन कामायनी की ओर से डॉ. नीरजा माधव के उपन्यास गेशे जम्पा की प्रस्तुति होगी। बनारस में लगभग एक साल बाद नाटकों के मंचन का दौर शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें