12 पदक जीतकर चंदौली उपविजेता, 200 छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। सोनारपुरा के बंगाली टोला इंटर कॉलेज में शनिवार दोपहर 68वीं माध्यमिक विद्यालयीय मंडलीय कराटे प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल के चार जिलों के 200 छात्राओं ने हिस्सा लिया। उद्घाटन प्रधानाचार्य डॉ़ बृजेश मणि पांडेय ने किया। मेजर विमल राव ने बताया कि वाराणसी के 45 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीता। साथ ही ओवरऑल चैंपियन बने। जबकि एक स्वर्ण समेत कुल 12 पदक जीतकर चंदौली उपविजेता बना। विजेता खिलाड़ी मेरठ में प्रादेशिक प्रतियोगिता में खेलेंगे। निर्णायक की भूमिका दिलीप सैनी, अरविंद यादव, रुद्र प्रजापति ने निभाई। धन्यवाद रामफल प्रधान, संचालन मेजर विमल कुमार राव ने किया। इस मौके पर चंदौली के खेल सचिव महेंद्र कुमार और संतोष कुमार, प्रवीण सिंह, विनीत राय, कामिनी, संयुक्ता सिंह, भारत सिंह, रोशन मौजूद रहे।