फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। आईएमएस बीएचयू और वाणिज्य संकाय के फुटबॉल टीम के बीच शनिवार को रुइया मैदान पर मुकाबला हुआ। डॉक्टरों की टीम ने अंतरराष्ट्रीय छात्रावास के खिलाड़ियों से सजी वाणिज्य संकाय की टीम को दो गोल से हरा दिया। शुरुआत में वाणिज्य संकाय की टीम ने छोटे पास और तालमेल के साथ आक्रामक खेल दिखाया। आईएमएस बीएचयू के गोलपोस्ट पर कई हमले किए, लेकिन गोलकीपर शीवेंद्र की फुर्ती से पार नहीं पा सके। पहले हाफ तक दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रहीं। दूसरे हाफ में आईएमएस ने तेजी से हमले किए। 12वें मिनट में डॉ़ अभिषेक पाठक के पास पर गिरिराज यादव ने गोल कर आईएमएस बीएचयू को एक गोल की बढ़त दिलाई। 27वें मिनट में मिड फिल्डर डाॅ़ एसएस मंडल के सटीक पास पर जितेंद्र पांडेय ने गोल कर टीम का स्कोर 2-0 कर दिया। अंतिम सिटी बजने तक आईएमएस बीएचयू की टीम दो गोल से विजयी रही। रेफरी की भूमिका जेपी सोनकर और प्रकाश ने निभाई। इस मौके पर डॉ़ अनील, डॉ़ अभिनव आनंद, डॉ़ ललित अग्रवाल, डॉ़ राजीव, अवनीश सिंह, अखिलेश द्विवेदी मौजूद रहे।