फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: आईटीएमएस से चालान करने वाला यूपी का पहला शहर बना बनारस, जेब्रा क्रासिंग पर खड़े हुए तो खैर नहीं

Sun, 03 Apr 2022 01:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में एक जनवरी से 31 मार्च 2022 तक सिटी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के आईटीएमएस के द्वारा कुल 2342957 चालान दर्ज हुए। 
विज्ञापन
चौराहों पर हाईटेक नंबर प्लेट रजिस्ट्रेशन (एनपीआर) कैमरे लगाए गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारस में रेड लाइट और जेब्रा क्रॉसिंग को जंप करने वालों की अब खैर नहीं है। जेब्रा लाइन को क्रॉस करने या उस पर खड़े भी हुए तो तुरंत उस वाहन का ई-चालान कट जाएगा। रेड लाइट जंपिंग, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट गाड़ी चलाने जैसे ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर भी आप नहीं बच पाएंगे।

विज्ञापन


वाराणसी के अपर पुलिस उपायुक्त यातायात दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि प्रदेश में वाराणसी पहला ऐसा शहर होगा जहां चालान आईटीएमएस के द्वारा जनरेट हो जाएगा। एक जनवरी 2022 से 31 मार्च 2022 तक सिटी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के आईटीएमएस के द्वारा कुल 2342957 चालान दर्ज हुए।

एडीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि यह व्यवस्था लागू होने से इस चालान की दंड प्रक्रिया से बचाने के लिए एक जनवरी 2022 से यातायात जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। अभी शुरुआती दौर में 800 से लेकर 2000 तक के बड़े वाहनों को इस दंड की प्रक्रिया में शामिल किया जा रहा है। जिसमें विशेषकर स्कॉर्पियो, इनोवा, एसयूवी आदि बड़े चार पहिया वाहन शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें