फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में नौकायन पर अस्थाई रोक: जिला प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, नाविकों को दिए गए ये निर्देश, क्या है कारण?

Tue, 23 May 2023 12:37 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में आज नौकायन पर अस्थाई रोक लगा दी गई है। पुलिस ने सभी नाविकों को निर्देश जारी किए हैं और लगातर गश्त भी कर रही है। 
विज्ञापन
वाराणसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में आज नौकायन पर अस्थाई रोक लगा दी गई है। प्रशासन का कहना है कि तेज हवा और लहरों के कारण ये फैसला लिया गया है। वाराणसी में नाविकों को निर्देश जारी किए हैं कि अगले निर्देश तक कोई भी नाव लेकर गंगा में ना उतरे। 

विज्ञापन

वाराणसी में गंगा में नौकायन पर मंगलवार की सुबह तत्काल प्रभाव से अस्थायी रोक लगाई गई है। यह निर्णय तेज हवा और गंगा की लहरों को देखते हुए लिया गया है। कमिश्नरेट की पुलिस को काशी के नाविक समाज ने सहयोग करने को कहा है।




यह भी पढ़ें- 000 का नोट लेने से इंकार: पेट्रोल पंप पर विवाद का वीडियो वायरल, दुकानदार भी कर रहे मना,LIC ऑफिस के बाहर नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय ने बताया कि हवा बेहद ही तेज गति से बह रही है। इसके चलते गंगा की लहरें सामान्य नहीं हैं। बलिया में हुए नाव हादसे को देखते हुए नाविक समाज के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई गई। सभी से कहा गया है कि हवा की गति सामान्य होने तक गंगा में नौकायन पर अस्थायी रूप से तत्काल रोक लगाई जा रही है। नाविक समाज के लोगों ने सहयोग करते हुए नौकायन रोक दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें