फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: युवक को लात मारते एसएचओ का वीडियो वायरल, एसपी ने किया सस्पेंड

Tue, 28 Jan 2020 12:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
वायरल वीडियो में लात मारते दिखे एसएचओ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में मौनी अमावस्या का एक वीडियो वायरल होने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वीडियो में थानाध्यक्ष एक युवक को लात मारते हुए दिख रहे हैं, जिस पर एसपी ने इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है। तो वहीं प्रकरण की जांच एएसपी को सौंप दी है।

विज्ञापन


मौनी अमावस्या पर बलुआ घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर बैठे लोगों को हटाने के दौरान एसएचओ द्वारा एक युवक को लात मारे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सीओ सकलडीहा भी हैं। एसपी हेमंत कुटियाल ने कहा कि थानाध्यक्ष को पहले लाइन हाजिर किया था, शुरूआती जांच के बाद उसे निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


24 जनवरी को मौनी अमावस्या पर स्नान के मद्देनजर श्रद्धालु बलुआ घाट पहुंचे थे। इस दौरान कई लोग बलुआ घाट की ओर जाने वाले संकरे मार्ग पर बैठे थे। वायरल वीडियो के अनुसार, सीओ सकलडीहा प्रदीप सिंह चंदेल के नेतृत्व में पुलिस बल एसएचओ अतुल नारायण सिंह लोगों को हटा रहे हैं।

विज्ञापन

इस दौरान एसएचओ युवक को पहले एक थप्पड़ मारते हैं। इसके बाद युवक को जोर से लात मार देते हैं। इससे वह लड़खड़ा कर गिर जाता है। इस पूरी घटना के बाबत अमर उजाला ने खबर भी प्रकाशित की थी। मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी ने हेमंत कुटियाल ने सोमवार को आरोपी एसएचओ को पहले लाइन हाजिर किया। इसके बाद पूरे प्रकरण की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को दी है। वहीं एसपी ने इस मामले में मंगलवार को एसएचओ अतुल नारायण सिंह को  निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें