फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balloon and Boat festival: अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की साक्षी बनेगी काशी, पैरा मोटरिंग और जेट स्की करेंगे पर्यटक

Sun, 15 Jan 2023 09:52 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पर्यटन विभाग द्वारा बैलून उत्सव और काशी बोट फेस्टिवल की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उत्सव का आगाज टेंट सिटी से किया जा सकता है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पहली पार पैरा मोटरिंग, जेट स्की और फ्लाई बोर्ड के प्रदर्शन की तैयारी है। युवाओं में इसे लेकर खासा उत्साह है।
विज्ञापन
वाराणसी में हॉट एयर बैलून शो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा विलास क्रूज की रवानगी और टेंट सिटी के उद्घाटन के साथ ही काशी में इस साल के महत्वपूर्ण आयोजनों का सिलसिला शुरू हो गया है। जोकि साल भर जारी रहेगा। इसमें काशी वासियों को देश-दुनिया के लोगों से रूबरू होेने का मौका मिलेगा। पर्यटन उद्योग से लगायत हर वर्ग में खुशी का माहौल है। इन आयोजनों से काशी की लोकल इकोनॉमी को बूम मिलेगा।

विज्ञापन

शुरुआत एयर बैलून शो और बोट रेस से होगी। दोनों आयोजन 17 से 20 जनवरी तक होंगे। उस दौरान शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के मेहमान भी काशी भ्रमण पर आएंगे। अप्रैल में जी-20 के सदस्य देशों के मेहमान आएंगे। सितंबर में गंगा विलास क्रूज एक बार फिर स्विटजरलैंड के पर्यटकों को लेकर काशी आएगा। अक्तूबर में प्रयागराज से बलिया के बीच क्रूज सर्विस शुरू होगी। इस क्रूज सर्विस का एक अहम पड़ाव काशी भी होगी। विश्वविख्यात देव दीपावली सहित अन्य महत्वपूर्ण आयोजन परंपरागत तरीके से निर्धारित समय पर होंगे। 
 

विज्ञापन

boat race - फोटो : अमर उजाला
पैरा मोटरिंग और जेट स्की करेंगे पर्यटक
पर्यटन विभाग द्वारा बैलून उत्सव और काशी बोट फेस्टिवल की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उत्सव का आगाज टेंट सिटी से किया जा सकता है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पहली पार पैरा मोटरिंग, जेट स्की और फ्लाई बोर्ड के प्रदर्शन की तैयारी है। युवाओं में इसे लेकर खासा उत्साह है।
उप निदेशक पर्यटक प्रीति श्रीवास्तव ने बताया कि बोट रेस की जानकारी देने के लिए जगह जगह बैलून उड़ाए जाएंगे। रविवार से शहर और गंगा में बैलून उत्सव और काशी बोट फेस्टिवल से संबंधित बैलून शहर और गंगा में दिखने लगेंगे। प्रीति श्रीवास्तव के मुताबिक, पहली वाटर एडवेंचर स्पोर्ट्स को आयोजन से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें