फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: खूंटा गाड़ने को लेकर हुए विवाद में घायल महिला की मौत, शव दरवाजे पर रख परिजनों का हंगामा; 17 पर मुकदमा

Fri, 13 Nov 2026 06:54 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

बलिया में खूंटा गाड़ने को लेकर हुए विवाद में घायल महिला की मौत के बाद परिजनों ने शव दरवाजे पर रखकर अंतिम संस्कार रोक दिया। परिजनों ने राजस्व और पुलिस विभाग पर समय रहते हस्तक्षेप नहीं करने का आरोप लगाया। चार थानों की फोर्स के साथ पहुंचे एसडीएम और सीओ ने कार्रवाई का भरोसा दिया। मामले में 17 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
महिला की माैत के बाद जुटी भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

गड़वार थाना क्षेत्र के नगर पंचायत रतसर के वार्ड नंबर चार स्वामी विवेकानंद में जमीन के विवाद में तीन दिन पूर्व हुई मारपीट में घायल निराशा देवी (43) पत्नी हरेंद्र राजभर की बृहस्पतिवार की रात मऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह महिला का शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन




आक्रोशित परिजनों ने आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी, मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग को लेकर शव दरवाजे पर रख दिया और अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चार थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


सूचना पर एसडीएम सदर गोपेश तिवारी और सीओ सिटी सतीश शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की। अधिकारियों ने आरोपितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, सरकारी मुआवजा दिलाने और नगर पंचायत में परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही मृतका के बच्चों को मुख्यमंत्री सेवा योजना के तहत लाभ दिलाने की बात कही। काफी देर तक चली समझाइश और आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पकड़ी, सुखपुरा, फेफना और नगरा थाने की पुलिस तैनात रही।

Trending Videos

राजस्व व पुलिस करी होती हस्तक्षेप तो मां होती जिंदा
मृतका के भतीजे सर्वजीत प्रसाद और बेटी अनिता के अनुसार घर के सामने खाली जमीन पर उनका परिवार वर्षों से झोपड़ी डालकर रहता था। दुर्गा पूजा पंडाल लगाने के लिए पुलिस के कहने पर उन्होंने झोपड़ी हटा ली थी। प्रतिमा विसर्जन के बाद जब परिवार के लोग दोबारा झोपड़ी लगाने पहुंचे तो विपक्षी पक्ष ने इसका विरोध किया। 

आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग वहां खूंटा गाड़कर बकरी बांधने लगे और जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर धमकी देने लगे इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट हुई, जिसमें मां निराशा देवी घायल हो गईं। 

परिजनों का आरोप है कि उन्होंने जमीन संबंधी विवाद की शिकायत स्थानीय तहसील व पुलिस से कई बार की थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि पुलिस अगर पहले ही हस्तक्षेप किया होता या राजस्व विभाग गंभीरता दिखाई होती तो यह घटना नहीं होती। पिता शिकायत पत्र लेकर कई दिनों तक तहसील व थाना का चक्कर काटे अंत में विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन

17 लोगों के खिलाफ दर्ज है प्राथमिकी
सीओ सिटी सतीश शर्मा ने बताया कि मामले में वादी की तहरीर के आधार पर 17 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिला की मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करने के साथ आरोपितों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पूजा के समय दोनों पक्ष रतसर चौकी में सुलह कर के झोपड़ी हटाए थे। विवाद जीएस की जमीन पर खूंटा गाड़ने के दौरान हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें