फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: ट्रेन के आगे कूदा दरोगा, दो दिन पूर्व ही हुआ था स्थानांतरण; छह माह के बच्चे के सिर से उठा पिता का साया

Sat, 14 Nov 2026 11:47 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

बलिया में 2023 बैच के उप निरीक्षक ने सारनाथ एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दे दी। दो दिन पहले ही उनका स्थानांतरण हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटनास्थल से दरोगा की बाइक और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
उप निरीक्षक संदीप कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-छपरा रेल मार्ग पर धरमपुर के नागपुर के पास शनिवार देर शाम 2023 बैच के उप निरीक्षक संदीप कुमार की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। घटनास्थल के पास उनकी बाइक और मोबाइल मिलने से मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एसपी डॉ. ईरज राजा, एएसपी दक्षिणी संजय वर्मा, सीओ अक्षय कुमार और रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन


संतकबीरनगर निवासी संदीप कुमार का दो दिन पहले ही चितबड़ागांव थाने से पकड़ी थाने में स्थानांतरण हुआ था। हालांकि, छठ पर्व के कारण वह अभी पुराने तैनाती स्थल से कार्यमुक्त नहीं हुए थे। शनिवार की शाम वह ड्यूटी पर जाने के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि धर्मापुर मार्ग पर रेलवे ट्रैक के पास उन्होंने अपनी बाइक खड़ी की और मोबाइल रखकर ट्रेन के आगे आ गए। हादसे में उनकी मौत हो गई।

बताया जाता है कि ट्रेन के लोको पायलट ने चितबड़ागांव स्टेशन मास्टर को घटना की जानकारी देते हुए मेमो दिया था, जिसमें आत्महत्या की आशंका जताई गई। घटनास्थल से मिले उप निरीक्षक के मोबाइल को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

महिला से संपर्क और धमकी की चर्चा, सभी पहलुओं की पड़ताल
विभागीय स्तर पर चर्चा है कि उप निरीक्षक का मऊ जिले की एक महिला से संपर्क था और कथित तौर पर वह उन्हें धमकी दे रही थी। हालांकि, इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

छह माह के बच्चे के सिर से उठा पिता का साया
संदीप कुमार विवाहित थे और उनका छह माह का एक बच्चा है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। जवान उप निरीक्षक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस टीम मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें