फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: जर्जर मकान की छत ढही, मलबे में दबकर मजदूर की मौत; मकान मालिक की बेटी की हालत गंभीर

Tue, 10 Nov 2026 11:34 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

बलिया में पुराने मकान की छत ढहने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि मकान मालिक की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घोघा-बासडीह कोतवाली क्षेत्र के गोडधप्पा गांव में सोमवार को पुराने मकान की छत ढहने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक मजदूर की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि मकान मालिक की 22 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांव निवासी विजय शंकर तिवारी के पुराने मकान की छत की ढलाई होनी थी। इसकी तैयारी के लिए बगल की छत पर गिट्टी, बालू और सीमेंट रखा गया था। सोमवार को चार मजदूर छत पर मसाला तैयार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ईंटों से बनी पुरानी छत भरभराकर नीचे गिर गई। इसकी चपेट में आकर मकान मालिक की बेटी किरण तिवारी और दिउली गांव निवासी मजदूर जयराम पटेल (50), पुत्र मोतीचंद पटेल, मलबे में दब गए।

Trending Videos
विज्ञापन

छत गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों को मलबे से बाहर निकाला। हालांकि, तब तक मजदूर जयराम पटेल की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं, गंभीर रूप से घायल किरण तिवारी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने एसडीएम डॉ. पुष्कर मिश्रा और सीओ जयशंकर मिश्र को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद दोनों अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों के निर्देश पर जेसीबी की मदद से मलबा हटवाया गया।

पुलिस ने मृतक मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मर्चरी भेज दिया। मलबे में अन्य लोगों के दबे होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने मोबाइल फोन के जरिए बाकी मजदूरों से संपर्क किया। जांच में पता चला कि हादसे के समय मौजूद तीन अन्य मजदूर सुरक्षित अपने घर पहुंच चुके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें