मनियर थाना क्षेत्र के निपनिया ढाले पर स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर जा रही छात्रा सलोनी यादव को पिकअप ने धक्का मार दिया। जिससे वह घायल हो गई। छात्रा को आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को थाने लाई और कारवाई में जुट गई है ।
खेजूरी थाना क्षेत्र के बालूपुर निवासी नागेंद्र यादव की 13 वर्षीय पुत्री सलोनी थाना क्षेत्र के निपनिया में अपने नाना अक्षयबर यादव के यहां रहकर न्यू सैनिक स्कूल असना में कक्षा चार में पढ़ती थी। बृहस्पतिवार को स्कूल से छुट्टी होने के बाद निपनिया स्थित ढाले पर गाड़ी से उतर कर सड़क पार कर रही थी कि सिकंदरपुर के तरफ से आ रही पिकप ने जोरदार धक्का मार दिया।
जिससे छात्रा सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। आस पास के लोगों ने छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया जहां पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर ही पिकअप छोड़कर चालक फरार हो गया। सुचना के बाद पहुंचे पुलिसकर्मियों ने पिकअप को थाने ले गए।
ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने जनपद के सारे शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का निर्देश पारित किया था, लेकिन कुछ स्कूल जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी संचालित हो रहे है। स्कूल संचालकों की मनमानी का नतीजा गुरुवार को एक परिवार पर भारी पड़ गया। यदि जिलाधिकारी के आदेश को मानते हुए स्कूल संचालक द्वारा अपना स्कूल बंद कर दिया होता तो बृहस्पतिवार को छात्रा सलोनी यादव की शायद मौत नहीं हुई होती।