फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बलिया खाद्यान्न घोटाला, तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी गिरफ्तार; ईओडब्ल्यू की टीम ने की कार्रवाई

Sat, 19 Jul 2025 04:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

शासन की प्राथमिकता में शामिल इस प्रकरण में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए क्रैक टीम का गठन किया गया था। ईओडब्ल्यू वाराणसी की टीम ने आरोपी को बलिया से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
ईओडब्ल्यू वाराणसी की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया खाद्यान्न घोटाले के आरोपी तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद वर्मा क़ो ईओडब्ल्यू वाराणसी ने बलिया से गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट वाराणसी में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


ईओडब्ल्यू वाराणसी के पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार के मुताबिक क्रैक टीम प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि सम्पूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना के क्रियान्वयन के अन्तर्गत केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2002 से 2005 के मध्य जनपद बलिया के पन्दह ब्लाक के विभिन्न गावों में ग्राम पंचायत अंश से मिट्टी कार्य, नाली निर्माण, खडन्जा, पटरी मरम्मत, सम्पर्क मार्ग, सी०सी० और पुलिया निर्माण का कार्य कराया जाना था। परन्तु कार्य मानक के अनुरूप नहीं और अपूर्ण पाया गया था। 

इस प्रकरण में ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान एंव कोटेदारों द्वारा आपस में मिलीभगत कर मस्टर रोल पर फर्जी श्रमिकों का नाम अंकित कर नकद राशि 34,70,381 रूपये खाद्यान्न राशि 32,43,600 का फर्जी वितरण दिखाकर कुल 67,13,981 रुपए का शासकीय धन का गबन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

इस अभियोग में साक्ष्य संकलन के बाद कुल 12 आरोपियों की संलिप्तता पायी गयी थी, जिसमें यह आरोपी राजेन्द्र प्रसाद वर्मा भी वांछित था। यह उस समय बलिया के ब्लाक पन्दह में ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर नियुक्त था। आरोपी के द्वारा प्रकरण में फर्जी मस्टर रोल तैयार कर सह अभियुक्तों से मिलकर फर्जी श्रमिकों को नकद राशि व खाद्यान्न का आवंटन किया जाना दिखाया गया है। 

ईओडब्ल्यू वाराणसी सेक्टर के क्रैक टीम प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा ने बलिया के सिकंदरपुर के पंदह निवासी तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद क़ो पन्दह बलिया स्थित आवास से गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तारी टीम में निरीक्षक अरविन्द कुमार, मुख्य आरक्षी प्रिन्स तिवारी, मुख्य आरक्षी हेमन्त सिंह, मुख्य आरक्षी सरफराज अंसारी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें