फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुसूचित जनजातियों पर रिपोर्ट तैयार करेगा जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, केंद्र सरकार ने किया चयन

Fri, 02 Aug 2019 12:13 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जनजाति की वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार ने बलिया जिले के जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय को दी है। इसके तहत अनुसूचित जाति के लोगों की आर्थिक स्थिति, रहन-सहन, सामाजिक स्थिति, जीवन स्तर, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी आंकड़े जुटाए जाएंगे।
विज्ञापन


भारत सरकार ने राज्यों के सभी विश्वविद्यालयों से एक शोध प्रस्ताव मांगा गया था। अनुसूचित जाति-जनजाति पर शोध रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए भारत सकरा ने सभी राज्यों में एक-एक विश्वविद्यालय को चयनित किया जाना था। बलिया के जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के विधि विभाग के डीन व दीनदयाल शोध पीठ के समन्वयक डॉ राजीव कुमार ने भी भारत सरकार को शोध प्रस्ताव भेजा था।

अनुसूचित जातियों पर उनके द्वारा तैयार प्रोजेक्ट को भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस एंड रिसर्च विभाग की ओर से काफी पसंद किया गया और इसे चयनित कर लिया गया। डॉ राजीव कुमार भौतिक अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट दो वर्षों में भारत सरकार को देंगे। इससे इन जातियों के हित में नीतियां बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो योगेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार का मानव संसाधन विकास मंत्रालय अनुसूचित जातियों को लेकर अब तक चलाई गई तमाम योजनाओं की जमीनी हकीकत व इनकी दशा-दिशा जानना चाहता है। इसके लिए उसके अधीन काम करने वाली संस्था इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस एंड रिसर्च ने देश के सभी विश्वविद्यालयों से प्रेजेंटेशन आमंत्रित किए थे।

विश्वविद्यालय में स्थापित दीनदयाल शोध पीठ के कोऑर्डिनेटर व टीडी कालेज में राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार ने अपना प्रोजेक्ट तैयार कर मानव संसाधन मंत्रालय को भेजा था। देश भर और प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों से आए प्रोजेक्टों में डॉ राजीव कुमार के प्रोजेक्ट इनोवेशन, नॉलेज एंड गवर्नेंस इन पॉलिसी : ए स्टडी ऑफ शेड्यूल्ड ट्राइब्स इन उत्तर प्रदेश को चुन लिया गया, जबकि इसके लिए प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालय प्रतियोगी थे।
विज्ञापन

जननायक चंद्रशेकर विश्वविद्यालय का प्रोजेक्ट के चयनित होने के संबंध में मानव संसाधन विकास मंत्रालय का एक पत्र 25 जुलाई को विश्वविद्यालय को प्राप्त हुआ। इसके अनुसार डॉ राजीव कुमार अपनी टीम के साथ प्रदेश के सोनभद्र व कुछ अन्य आदिवासी क्षेत्रों में जाकर अनुसूचित जनजातियों से संबंधित जानकारी जुटाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें