उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों और अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों में कार्यरत अध्यापकों का राज्य अध्यापक पुरस्कार-2023 के लिए चयन होना है। बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि प्रेरणा वेब पोर्टल( www.prernaup.in) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन 15 जून से 10 जुलाई तक करने का निर्देश है। इसके बाद जनपद चयन समिति द्वारा शिक्षकों के आवेदन पत्रों का अभिलेखीय आधार पर परीक्षण, सत्यापन एवं मूल्यांकन होगा। इसके बाद दो श्रेष्ठ शिक्षकों के सतर्कता एवं सत्यनिष्ठा प्रमाण पत्र तथा उनके आवेदन पत्रों का पोर्टल के माध्यम से राज्य चयन समिति को 15 से 25 जुलाई तक भेजा जाएगा। अग्रेषित शिक्षकों के आवेदन पत्रों का राज्य चयन समिति द्वारा पुनर्मूल्यांकन एवं चयन हेतु समिति की कार्यवाही 26 जुलाई से 10 अगस्त 2024 के मध्य किया जाएगा।