फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक ने प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर दिया विवादित बयान, मायावती पर भी बोला हमला

Thu, 06 Jun 2019 07:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
विधायक सुरेंद्र सिंह (फाइल फोटो)।
विज्ञापन

भाजपा और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच चल रहा राजनीतिक घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में पूर्वांचल के बलिया जिले की एक विधानसभा के भाजपा विधायक ने ममता बनर्जी पर विवादित बयान दिया है। इसके साथ ही बसपा सुप्रीमो मायावती पर भी हमला बोला है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी में भले ही अमित शाह अपने नेताओं को संयमित वक्तव्य देने की सलाह दे रहे हों, पर पार्टी नेता सभी सीमाओं को तोड़कर बयानबाजी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं एक ओर बलिया जिले के बैरिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुलना लंका की लंकिनी से कर दी।

इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन के टूटने पर चुटकी लेते हुए कहा कि मायावती को एक बार फिर मौका मिल गया है। उनकी पार्टी जी गई है और अब वह एक बार फिर अपने टिकट बेचेंगी। उन्होंने कहा कि मायावती ने खुद पैसा कमाने के लिए सपा से गठबंधन तोड़ा है। विधायक ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में उपचुनाव में 11 सीट पर दो करोड़ के हिसाब से वसूली होनी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें