वाराणसी में रविवार को महमूगंज स्थित एक श्री मद भागवता कथा की जानकारी देते दीपक बजाज । संवाद
प्रख्यात कथा मर्मज्ञ बालव्यास श्रीकांत शर्मा श्रावण मास में 17 अगस्त से काशी में श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। कथा महमूरगंज स्थित शुभम लॉन में 24 अगस्त तक होगी। कथा काशी सत्संग सेवा समिति की महमूरगंज स्थित एक होटल में हुई बैठक में कथा की तैयारियों पर चर्चा हुई। समिति की ओर से सावन में ये 37वीं कथा होगा। कथा रोज अपराह्न तीन बजे से शाम छह बजे तक होगी।
समाजसेवी दीपक बजाज और लोकेंद्र करवा ने बताया कि बालव्यास श्रीकांत शर्मा अब तक 20 बार श्रीमद्भागवत कथा, पांच बार श्रीराम कथा, चार बार देवी भागवत कथा, एक बार भक्त चरित्र और छह बार शिव पुराण की कथा का पारायण कर चुके हैं। 17 अगस्त से शुरू होने वाली श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन महारुद्राभिषेक होगा। संस्था के प्रचार मंत्री सुरेश तुलस्यान ने बताया कि पंडाल व मंच सज्जा की तैयारियां जल्द शुरू होंगी। इसके लिए कोलकाता से कारीगर बुलाए गए हैं। भक्तों के बैठने और बाहर से आए भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। बैठक में संजय लोहिया, ओमप्रकाश तुलस्यान, अशोक सराफ, संजय कानोड़िया, ओम प्रकाश तुलस्यान, बैजनाथ भालोटिया, केडी शुभम, श्रवण कुमार, गोपाल केड़िया आदि रहे।