फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bakrid: आज 500 मस्जिदों और ईदगाहों में होगी नमाज, अल्लाह की राह में देंगे कुर्बानी; चलेगा दावतों का सिलसिला

Sat, 07 Jun 2025 05:46 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बनारस के मस्जिदों और ईदगाहों पर आज ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ी जाएगी। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। प्रशासन ने अपील की है कि कुर्बानी का न वीडियो बनाएं और न ही सोशल मीडिया पर फोटो या वीडियो डालें।
विज्ञापन
आज मनाई जाएगी बकरीद। - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bakrid 2025: ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज शनिवार को जिले के करीब 500 मस्जिदों और ईदगाहों में होगी। अलग-अलग मस्जिदों में नमाज सुबह छह से लेकर 11 बजे तक अदा की जाएगी। मोमिन रब की रजा के लिए पहले ईद-उल-अजहा की नमाज अदा करेंगे, फिर अल्लाह की राह में कुर्बानी पेश करेंगे। शुक्रवार को मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज की तैयारी देर शाम तक चलती रही। वहीं, बाजारों में भी देर रात तक खरीदारी का दौर चलता रहा।

विज्ञापन


ईदुल अजहा की नमाज के लिए मस्जिदों व ईदगाहों की कमेटियों ने अलग-अलग समय तय किया है। नमाजी अपने इलाके के मस्जिदों व ईदगाहों में तय वक्त पर नमाज अदा करने पहुंचेंगे। इसके बाद कुर्बानी होगी। रात तक दावतों का सिलसिला चलेगा। तीन दिनों तक कुर्बानी होगी। वहीं, शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान इमाम खुत्बा और तकरीर की। ईदुल अजहा और कुर्बानी की फजीलतें बयान की।

विज्ञापन

मोल भाव कर खरीदे बकरे व सेवइयां
बकरीद की तैयारी देर रात तक चलती रही। लोगों ने मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में लगी स्थायी व अस्थायी दुकानों से सेवइयां, टोपी, इत्र आदि की खरीदारी की। वहीं, लोगों ने बेनियाबाग बकरा मंडी में देर रात तक मोलभाव कर जानवरों की खरीदारी की। अल्लाह और मोहम्मद लिखे बकरे के महंगा होने से कोई खरीदार नहीं चढ़ा। तोतापरी, राजस्थानी, जमुनापारी, बरबरी, देसी आदि नस्ल के बकरे पांच से 70 हजार रुपये तक बिके। दुंबा और भेड़ भी 20 हजार रुपये तक बिके।

कुर्बानी का वीडियो न करें वायरल : मौलाना बातिन
मुफ्ती-ए-बनारस मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी ने लोगों से अपील की है कि वे कुर्बानी का न वीडियो बनाएं और न ही सोशल मीडिया पर फोटो या वीडियो डालें। इस्लाम में ऐसा करना गुनाह है। ऐसे में लोगों से अपील है कि वो ऐसा कोई काम न करें, जिससे इस्लाम को नुकसान हो। कुर्बानी अल्लाह की बारगाह में कुबूल तभी होती है जब पाकीजगी और दिल से की जाए। उन्होंने शांति व सादगी के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें