फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुर्शिदाबाद हत्याकांड: बनारस में बजरंग दल का विरोध-प्रदर्शन, प. बंगाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग

Tue, 15 Oct 2019 07:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते बजरंग दल के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में निर्दोष लोगों की हत्याओं के विरोध में बजरंग दल ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर एसडीएम राजातालाब को ज्ञापन सौंपा। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने, बंधु प्रकाश पाल और परिवार हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की।

विज्ञापन


राष्ट्रपति के नाम सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि 10 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बंधु प्रकाश पाल उनकी गर्भवती पत्नी, 8 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी गई। इससे हिंदू समाज आहत है।

ममता सरकार संविधान की अनदेखी कर रही है। बजरंग दल ने मांग की कि पश्चिम बंगाल में एनआरसी लागू की जाए। कार्यक्रम में संयोजक निखिल त्रिपाठी, कन्हैया सिंह, राजन तिवारी, अर्जुन मौर्या, निखिल तिवारी, मनोज मौर्या आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें