फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baisakhi 2023: स्कूल के बच्चों ने जाना बैसाखी का महत्व, पंजाबी गानों पर जमकर थिरके, कई जगह हुए कार्यक्रम

Sun, 16 Apr 2023 09:28 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बैसाखी का अर्थ वैशाख माह का त्यौहार है। यह वैशाख सौर मास का प्रथम दिन होता है। वाराणसी में भी शुक्रवार से बैशाखी का त्यौहार शुरू हुआ और शनिवार तक कई कार्यक्रम हुए। वाराणसी के महमूरगंज स्थित मई नर्चर प्री स्कूल में बैसाखी का त्यौहार बहुत ही धूम धाम से संपन्न हुआ।
विज्ञापन
Baisakhi 2023: स्कूल के बच्चों ने जाना बैसाखी का महत्व, पंजाबी गानों पर जमकर थिरके - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैसाखी का अर्थ वैशाख माह का त्यौहार है। यह वैशाख सौर मास का प्रथम दिन होता है। वाराणसी में भी शुक्रवार से बैशाखी का त्यौहार शुरू हुआ और शनिवार तक कई कार्यक्रम हुए। वाराणसी के महमूरगंज स्थित मई नर्चर प्री स्कूल में बैसाखी का त्यौहार बहुत ही धूम धाम से संपन्न हुआ। इस मौके पर स्कूल के सभी बच्चे पंजाबी पोशाक में नजर आए। बच्चों ने बैशाखी की एक्टिविटी की तथा पंजाबी के फोक गानों पर जमकर डांस किया। इसके अलावा सभी बच्चों ने गन्ने के जूस का आनंद लिया। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसपल निधि कपूर ने बच्चों को वैसाखी की ढेर सारी बधाईयां दी। सभी बच्चों ने गन्ने के शुद्ध रस का लुफ्त उठाया ,इस मौके पर स्कूल की सभी टीचर्स ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। 

विज्ञापन



Trending Videos
विज्ञापन

बैसाखी की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
पंजाबी गीतों पर थिरकीं, मनाई बैसाखी

स्वावलंबी महिला व्यापार मंडल की ओर से रामकटोरा स्थित होटल में बैसाखी उत्सव का आयोजन हुआ। महिलाओं ने बैसाखी पर्व मनाने के साथ ही पंजाबी गीतों पर धमाल मचाया। मनोरंजक खेलों के जरिये खूब मस्ती भी की।

बैसाखी उत्सव की शुरुआत गणेश वंदना नृत्य से हुई। रंग बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने अपनी नृत्य संगीत की महफिल सजाई। सुजाता ने हो जाएगी बल्ले बल्ले... गीत पर नृत्य पेश किया तो ऋचा और कुसुम ने कोई शहरी बाबू... पर नृत्य कर वाहवाही लूटी। सविता और पूजा ने बिंदिया चमकेगी पर... नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान महिलाओं ने हाउजी और म्यूजिकल चेयर जैसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इसके बाद लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। इस दौरान सोनी, रश्मि, साधना, कंचन आदि रहीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें