फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करने वाले 14 युवकों की जमानत अर्जी खारिज, शिकायतकर्ता को मिल रही धमकी

Fri, 20 Mar 2026 06:12 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी पंचगंगा घाट पर गंगा में इफ्तार पार्टी के बाद अवशेष नदी में फेंकने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई कर दी। 14 युवकों को गिरफ्तार किया गया। इस मामले की अगली सुनवाई अब एक अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
गंगा में नाव पर इफ्तारी में नॉनवेज खाने का आरोप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Crime: गंगा नदी में नाव पर इफ्तार पार्टी करने के मामले में गिरफ्तार 14 युवकों की जमानत याचिका बृहस्पतिवार को सुनवाई के बाद अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमित कुमार यादव की अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपियों की जमानत खारिज कर साथ ही 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अगली सुनवाई अब 1 अप्रैल को होगी।

विज्ञापन




आरोपियों ने 16 मार्च कोतवाली थाना क्षेत्र पंचगंगा घाट के पास गंवा में नाव पर इफ्तारी की थी। आरोप है कि बिरियानी खाने के बाद उसका अवशेष गंगा में फेका था। इस मामले में भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने कोतावली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी साथ ही प्रकरण का वीडियो उपलब्ध कराया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने जांच के बाद 14 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था। साथ ही नाव संचालक विनोद के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस विवेचना में सामने आया कि आरोपियों ने नाव संचालक को धमकाकर जबरन नाव गंगा में लेकर गए और इनकार करने पर धमकी दी थी। जबकि नाव संचालक बार-बार वहां जाने से इनकार कर रहा था। 

बयान के आधार पर पुलिस ने दर्ज प्राथमिकी में बीएनएस की धारा 308 (5) की बढोतरी की। पुलिस ने कोर्ट में बताया कि आरोपियों ने नाविक को जबरन साथ ले जाकर बीच गंगा में नाव चलाने के लिए मजबूर किया। आरोपियों ने नाव को अपने कब्जे में लेकर बीच धारा में इफ्तार पार्टी की और उसके फोटो व वीडियो भी बनाए।

विज्ञापन

प्राथमिकी दर्ज कराने वाले को मिली सोशल मीडिया पर धमकी
गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करने वाले 14 युवकों के खिलाफ कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने वाले भाजवा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल के साथ सोशल मीडिया पर लगातार गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इस मामले में पीड़ित ने सिगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

सिगरा स्थित श्रीधाम कला अपार्टमेंट गुलाबबाग निवासी रजत जायसवाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने 16 मार्च 2026 को कोतवाली थाने में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद से अज्ञात लोगों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार अपशब्द कहे जा रहे हैं और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। रजत जायसवाल ने यह भी कहा कि जिस क्षेत्र में वह रहते हैं वह मुस्लिम बहुल इलाका है, ऐसे में उन्हें मॉब लिंचिंग जैसी घटना का डर सता रहा है। सिगरा थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें