फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: यूपी कैरम संघ के 7वीं बार अध्यक्ष बने बैजनाथ सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश कैरम संघ का आम चुनाव प्रयागराज में रविवार को संपन्न हो गया। इसमें पदाधिकारियों का मनोनयन सर्वसम्मति से हुआ। अध्यक्ष पद पर वाराणसी के बैजनाथ सिंह, सचिव पद पर प्रयागराज के सिराजुद्दीन और कोषाध्यक्ष पद पर वाराणसी के रमेश वर्मा को चुना गया। बैजनाथ सिंह अध्यक्ष पर 2001 से अब तक हुए 6 चुनावों में निर्विरोध और इस चुनाव में सातवीं बार अध्यक्ष बने हैं, जबकि सेराजुद्दीन पहली बार सचिव पद पर और रमेश वर्मा दूसरी बार कोषाध्यक्ष बने हैं। सहायक सचिव पद पर वाराणसी के अशोक सिंह और मिर्जापुर के सरदार रणवीर सिंह, विजय शंकर मेहता मनोनीत हुए हैं। इसके अलावा कार्यकारिणी समिति के कुल 16 सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित होने में सफल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें