फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी के तेवर देख पूर्वांचल के बाहुबलियों की बढ़ी धुकधुकी

Thu, 30 Mar 2017 08:58 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मऊ सदर के विधायक मुख्तार अंसारी को बांदा जेल शिफ्ट करने के प्रदेश सरकार के आदेश ने पूर्वांचल के बाहुबलियों की नींद उड़ा दी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तेवर देख जेल से आपराधिक साम्राज्य संचालित करने वालों को भय सताने लगा है कि उनके खिलाफ दर्ज मामलों में अब प्रभावी तरीके से पैरवी हो सकती है। साथ ही, अब जेल के भीतर से जरायम की दुनिया में रसूख बनाए रखना भी मुश्किल होगा।

केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा और एमएलसी बृजेश सिंह से खुद की जान को खतरा बताने वाले मुख्तार अंसारी का बुधवार को कहना था कि उन्हें साजिशन लखनऊ जेल से आगरा जेल शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन


मगर, प्रदेश सरकार ने मुख्तार को आगरा भेजने के बजाय गुरुवार को अतिरिक्त सुरक्षा देकर बांदा जेल शिफ्ट कर दिया। प्रदेश सरकार के इस तेवर को देख पूर्वांचल की जरायम की दुनिया के लोगों में खलबली मच गई है।

पूर्वांचल के चर्चित नामों में एमएलसी बृजेश सिंह वाराणसी सेंट्रल जेल, सुभाष ठाकुर फतेहगढ़ जेल, मुन्ना बजरंगी झांसी जेल और उदयभान सिंह डॉक्टर फतेहगढ़ जेल में हैं।

बीकेडी का खास बिरादर मथुरा जेल में और नामवर बुलंदशहर जेल में, रमेश सिंह काका बुलंदशहर जेल और अजय-विजय बांदा जेल में निरुद्ध हैं। वहीं, पूर्व एमएलसी विनीत सिंह सूबे से बाहर झारखंड की रांची सेंट्रल जेल में निरुद्ध हैं।

इन सभी में कोई न्यायिक आदेश से तो कोई प्रशासनिक आधार पर मौजूदा समय में अलग-अलग जेल में निरुद्ध है।
विज्ञापन

पूर्वांचल की सियासत और जरायम की दुनिया

पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम आदित्यनाथ योगी
पूर्वांचल की सियासत और जरायम की दुनिया की हलचल की जानकारी रखने वालों का कहना है कि योगी सरकार के रुख से जेल से आपराधिक साम्राज्य संचालित कर रहे लोगों में खलबली मच गई है।

बता दें  कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मऊ की चुनावी सभा में कहा था कि बीजेपी की सरकार आएगी तो बाहुबलियों को पता लग जाएगा कि जेल क्या होती है। ऐसे हालत में जेल में बंद बाहुबलियों के लिए आने वाले दिन मुश्किल भरे ही साबित होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें