फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मेडिकल इमरजेंसी के चलते बागडोगरा-दिल्ली विमान वाराणसी डायवर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबतपुर। पं. बंगाल के बागडोगरा से नई दिल्ली जा रही अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या क्यूपी-1833 को शनिवार को उड़ान के दौरान मेडिकल इमरजेंसी के कारण वाराणसी एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। विमान में सवार एक यात्री दिलप्रीत सिंह की तबीयत अचानक गंभीर हो गई थी।
विज्ञापन


एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार उड़ान के दौरान यात्री को हार्ट अटैक आया। इसके बाद विमान के क्रू मेंबर्स ने तत्परता दिखाते हुए यात्री का सीपीआर देकर प्राथमिक उपचार किया। इससे यात्री की स्थिति में कुछ सुधार हुआ। इसके बाद पायलट ने तत्काल वाराणसी एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग का निर्णय लिया। विमान अपराह्न 1:47 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा। विमान में कुल 185 यात्री सवार थे। लैंडिंग के तुरंत बाद एयरपोर्ट प्रशासन और मेडिकल टीम ने मोर्चा संभालते हुए यात्री को तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई। एयरपोर्ट पर तैनात डॉक्टर सुजीत सिंह ने बताया कि यात्री को हार्ट अटैक आया था। वाराणसी एयरपोर्ट पर आवश्यक दवाएं और उपचार देने के बाद यात्री की हालत स्थिर हो गई। हालांकि, चिकित्सकीय सलाह के बाद यात्री ने आगे विमान से यात्रा करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद विमान को दोपहर 3:10 बजे पुनः अपने गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें