फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बरसे बदरा; धूल भरी आंधी के बाद बारिश, भीषण गर्मी से मिली राहत, सड़क पर निकले लोग

Tue, 03 Jun 2025 09:48 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

देर शाम अचानक तेज हवा चली और आंधी के बाद बरसात हुई। जिससे भीषण गर्मी से जनता को राहत मिली। बता दें कि पिछले कई दिनों से बाहर तपन और घर के भीतर उमस लोगों को परेशान कर रही थी ऐसे में बारिश की बूंदों से हर कोई उत्साहित दिखाई दिया। 
 
विज्ञापन
बारिश ने दी मौसम को राहत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी और उमस से बेहाल बनारसवासियों को मंगलवार शाम इन्द्रदेव ने बड़ी राहत दी। दोपहर बाद से ही आसमान में काले बादल मंडराने लगे थे, जिससे लोगों को बारिश की उम्मीद बंधी। शाम करीब 7:30 बजे धूल भरी आंधी के साथ बारिश शुरू हुई, जिसने भीषण गर्मी से राहत दिलाई। शहर के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जबकि कुछ हिस्सों में हल्की फुहारें पड़ीं।

विज्ञापन


बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया और लोगों ने हवा में नमी और हल्की ठंडक का एहसास किया। दिन भर चिपचिपी गर्मी और बिजली कटौती से परेशान लोग बारिश होते ही राहत महसूस करने लगे। शहर के राजघाट, प्रह्लाद घाट, मैदागिन, बुलानाला, हरतीरथ, पीलीकोठी, हनुमान फाटक इलाके में करीब आधे घंटे तक बारिश हुई।

बारिश थमने पर बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी बारिश का आनंद लेने घरों से बाहर निकल आए। बारिश के कारण सड़कों पर कुछ देर के लिए फिसलन और जाम जैसी स्थिति भी बनी, लेकिन लोगों के चेहरों पर ठंडी हवाओं की ठंडक ने मुस्कान ला दी। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें