फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन : अलका को हराकर आकांक्षा ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रही वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन शुक्रवार को बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। कुल 32 मैच हुए। 37 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। फाइनल मुकाबले में एमए प्रथम सेमेस्टर की आकांक्षा राय ने बीए चतुर्थ सेमेस्टर की अलका पांडेय को 21–17 से पराजित कर पहला स्थान प्राप्त किया। बीए प्रथम सेमेस्टर की रिमशा ने बीए प्रथम सेमेस्टर की श्रेया को 11–6 से हराकर तीसरा और चौथा स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनीता कुमारी ने कहा कि खेलों में जीत से अधिक महत्वपूर्ण भागीदारी होती है, इससे आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना का विकास होता है। निर्णायक की भूमिका डॉ. शिल्पी राय और डॉ. ओम शिवानी ने निभाई। इस अवसर पर डॉ. शिवकुमार, डॉ. सारिका सिंह, डॉ. संगीता मौर्य, डॉ. एकलाख उपस्थित थे। संयोजन क्रीड़ा प्रभारी डॉ. शंभूशरण प्रसाद ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें