फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों का हुआ अन्नप्राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
पोषण पखवाड़ा के तहत शनिवार को काशी विद्यापीठ ब्लाॅक मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों का अन्नप्राशन किया गया। इस दौरान सीडीपीओ रमेश यादव ने गर्भवती महिलाओं को आठ घंटे सोने, मोबाइल का उपयोग कम करने, हरी सब्जी, दलिया समेत संतुलित आहार लेने तथा बच्चों के खानपान, देखभाल करने के लिए जागरूक किया। शिवदासपुर की गर्भवती महिला माधुरी, सरिता व सोनी की पोषण डलिया से गोदभराई की गई। सात महीने के समीर और शौर्य को खीर खिलाकर अन्नप्राशन किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी मुख्यसेविका वंदना गुप्ता, अंकिता चौरसिया, स्मृता राय, नेंहा पाठक, अंजू पाल, कमला शंकर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें